विजयवर्गीय बोले-नेता प्रतिपक्ष सड़क पर बहन का चुंबन करते हैं:शाजापुर में कहा- हम तो बहन के घर का एक लोटा पानी तक नहीं पीते
शाजापुर।
मध्य प्रदेश के नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। हमारी बहनों के गांव जीरापुर में पानी तक नहीं पीते हैं। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा लेकर आते थे।
आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं कि अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप में से कौन हैं, जो अपनी जवान बहन-बेटी को बीच चौराहे पर चुंबन करता है। ये संस्कारों का अभाव है। ये संस्कार तो विदेशी संस्कृति के हैं। भाजपा नेता विजयवर्गीय ने ये बात शाजापुर में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में अक्सर साथ नजर आते हैं। ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें हैं जिनमें राहुल अपनी बहन को गले लगाते या किस करते हुए देखे जा सकते हैं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय