सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी:निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा
- मेटल और ऑटो शेयर्स में बढ़त
मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की तेजी के साथ 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, मेटल और ऑटो शेयर्स में बढ़त है। वहीं IT और बैंकिंग शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में भी तेजी
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.31% ऊपर 43,278 पर और कोरिया का कोस्पी 0.67% गिरकर 3,211 पर कारोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.84% ऊपर 25,430 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56% चढ़कर 3,686 पर कारोबार कर रहा है।
12 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.10% चढ़कर 44,458 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.39% ऊपर 21,681 पर और S&P 500 1.13% चढ़कर 6,445 पर बंद हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई