भाजपा विधायक ने ग्रामीण से कहा... पोस्ट डिलीट कर तेरे को सही कर दूंगा…. ऑडियो वायरल
सीहोर।
सीहोर में आष्टा विधायक गोपाल सिंह के एक के बाद एक ग्रामीणों से अभद्र भाषा में बात करने के ऑडियो खूब वायरल हो रहे हैं। शनिवार को एक कथित ऑडियो फिर से सोशल मीडिया पर आया है। ऑडियो में विधायक गोपाल सिंह मिट्टूपुरा के ग्रामीण को सड़क नहीं बनने की पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर गांव में आकर पीटने की धमकी दे रहे हैं। ऑडियो में विधायक ग्रामीण से पोस्ट डिलीट करने का दवाब बना रहे हैं। ऑडियो कब का है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सकता है, लेकिन भाजपा की किरकिरी खूब हो रही है।
वायरल ऑडियो में हुई ये बातें
एक मिनट के ऑडियो में विधायक गोपाल सिंह युवक से कह रहे हैं कि कौन बोल रहे हो, तुम्हारा मिस्डकॉल था, बताइए कौन बोल रहे हैं। युवक ने विधायक को बताया कि मुझे आपका नंबर आपके परिवार के किसी सदस्य से मिला है, तभी विधायक ने पूछा कि क्या हो गया, तू ज्यादा होशियार बन रहा है, कहां रहते हो, युवक ने बताया मिट्टूपुरा, तभी विधायक बोलते हैं कोई गलत पोस्ट तो नहीं डाली। युवक कहता है सर, रोड की डाली थी। विधायक धमकी देते हैं कि रोड का डालोगे तो वापस कैंसिल करा दूंगा, ठीक है। क्या जानते हो रोड के बारे में। दोनों रोड पास करवा दी है, गड़बड़ लिखी तो वही आकर तेरे को सही कर दूंगा। क्या रोड पागड़ी है, अभी हमें कितने साल हुए विधायक बने। डिलीट करो, नहीं तो वहीं आकर मारुंगा। इससे पहले आष्टा विधायक गोपाल सिंह का खेड़ापुरा गांव के ग्रामीण के साथ सडक़ निर्माण नहीं होने को लेकर अभद्रता का ऑडियो वायरल हुआ था, जिस पर कांग्रेस ने भाजपा पर खूब निशाना साधा था।

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज