सीधी। 
मध्य प्रदेश में मामा के नाम से फेमस पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब सूबे के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के जीजा जी बन गए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे तो लोक गायिका राखी द्विवेदी ने, हैं दिलदारों में दिलदार, मोहन जीजाजी हमार…. गीत गाकर खूब तालियां बटोरी. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राखी द्विवेदी के गाने की तारीफ की और 50 हजार रुपये देने की घोषणा की. दरअसल मऊगंज जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवतालाव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.क्षेत्रीय विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे गिरीश गौतम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद स्वागत गीत का आयोजन किया गया था. इसमें मऊगंज जिले की लोक गायिका राखी द्विवेदी ने ऐसा स्वागत गीत गया कि जिसें CM डॉक्टर मोहन यादव को विंध्य क्षेत्र का जीजा जी की उपाधि दे दी गई.
सीएम मोहन यादव ने की सिंगर की तारीफ
राखी द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का ससुराल रीवा है. यही वजह है कि अगर कोई जीजा जी बोलता है तो सीएम बहुत खुश होते हैं, इसलिए पहले हमने गीत को लिखा जिसमें गीत लिखने में सहयोग मेरे बाबा ने किया. जब इस गीत को लेकर मऊगंज कलेक्टर के पास पहुंचे उन्हें सुनाएं तो उन्होंने इस गीत को हरी झंडी दे दी. ऐसे में देवतालाब के जनसभा में स्वागत गीत गाने का मौका मिला ”’ है दिलदारों में दिलदार मोहन जीजा जी हमार,,, देवतालाब का मान बढ़ाने मेहमान आए हैं… एमपी के सरताज स्वागत कर लो बारंबार जिला मऊगंज को सजाने सरकार आए हैं…..