पूर्व BJP MLA केदारनाथ शुक्ल का आरोप- सीधी में 100 करोड़ का रॉयल्टी घोटाला
सीधी।
ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना का काम बीते 5 साल से चल रहा है. फिलहाल पटरी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है. इस दौरान सीधी से 5 बार विधायक रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित केदारनाथ शुक्ला ने घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है "सीधी में हो रहे काम में मिट्टी और मुरुम जैसी खनिज सामग्री का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया, लेकिन रॉयल्टी जमा नहीं की गई. करीब 100 करोड़ की रॉयल्टी का गबन किया गया है."
बीजेपी नेता ने पूछा- किसके इशारे पर हुआ घोटाला
पूर्व बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा "ये रॉयल्टी का घोटाला किसने किया, कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसकी जांच करानी चाहिए. नियमों के अनुसार किसी भी ठेकेदार को खनिज सामग्री के उपयोग से पहले अनुमति लेना और रॉयल्टी जमा करना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में वर्षों तक नियमों की खुलेआम अनदेखी होती रही." इस मामले में जब संबंधित ठेकेदार को लगा कि मामला खुल सकता है तो रॉयल्टी के नाम पर महज 30 लाख रुपये जमा किए गए."

मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक के दौरान 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अधिक वजन वाली महिलाओं में बढ़ता है फाइब्रॉइड का खतरा
चुनाव नतीजों के बाद Mamata Banerjee का बयान—“हम हारे नहीं, हराए गए”
संजय राउत बोले- ममता बनर्जी ने Rahul Gandhi के साथ गलत किया