सतना में कांग्रेस का प्रदर्शन बिगड़ा, पुलिस-कार्यकर्ताओं की भिड़ंत में आरक्षक घायल
सतना।
सतना में कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को अचानक माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई खींचतान ने झगड़े का रूप ले लिया। इसी दौरान कोलगवा थाने में पदस्थ आरक्षक रावेन्द्र मिश्रा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क पर गिरते ही बिगड़ी हालत
झूमाझटकी के बीच रावेन्द्र मिश्रा संतुलन खो बैठे और धक्का-मुक्की में सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें सिर और शरीर पर गहरी चोट आई। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया।
मौके पर अफसरों का जमावड़ा
आरक्षक के घायल होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। सीएसपी डीपी सिंह, कोलगवा टीआई सुदीप सोनी, कोतवाली टीआई रावेंद्र द्विवेदी और सिविल लाइन टीआई योगेंद्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल हालात पर नियंत्रण में जुटा रहा।
जांच और सतर्कता बढ़ाई
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान किस परिस्थिति में झूमाझटकी हुई, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी