‘जिसे शहर में कोई नहीं जानता…कांग्रेस ने उसे जिलाध्यक्ष बनाया’, पीसीसी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी
सतना।
मध्यप्रदेश के सतना शहर के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ इकबाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद विरोध दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि शहर में जिसे कोई नहीं जानता। उसे शहर जिलाध्यक्ष बना दिया गया है।
हम लोग पुश्तैनी कांग्रेसी- मशहूद अहमद शेरू
युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष मशहूद शेरु अहमद ने बातचीत में बताया कि ये जो शहर अध्यक्ष बने हैं इकबाल। इनका परिवार बिहार का रहने वाला है। हम लोग पुश्तैनी कांग्रेसी हैं। उनकी एक भी धरने प्रदर्शन की फोटो दिखा दी जाए। मैं 25 साल से कांग्रेस के लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरे ऊपर 22-22 मुकदमे लगे हैं। मैं जेल भी गया हूं। मैंने लाठियां डंडे खाएं। राहुल जी ने कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने को कहा था।
कांग्रेसी नेताओं से नहीं मिला कोई जवाब
आगे मशहूद अहमद शेरू ने बताया कि मैंने बड़े कांग्रेसी नेताओं से मिलने की कोशिश की। पर मुझे कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए धरने पर बैठे हैं। मेरी मांग है कि किसी आम कांग्रेसी कार्यकर्ता को शहर जिलाध्यक्ष बनाया जाए। जिलाध्यक्ष की रेस में 18-18 उम्मीदवार हैं।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज