सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत
जालंधर में जालंधर कपूरथला रोड पर एनएचएस अस्पताल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे के करीब की है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश 65 निवासी राजनगर बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।
ओमप्रकाश बस्ती बावा खेल की तरफ से कपूरथला चौकी जा रहा था। पीछे से आ रहे नगर निगम के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक का टायर सिर के ऊपर से निकलने से ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और एक्टिवा को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई मेहर प्रकाश ने बताया कि ओमप्रकाश का बेटा और बेटी विदेश में रहते हैं। वह घर से करियाने का सामान लेने बाजार जा रहे थे। हादसे के बारे में उन्हें पुलिस ने बताया। थाना 2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी