उप मुख्यमंत्री के विंध्य में मासूमों से कराई जा रही शराब की बिक्री थाने से सिर्फ 3 किमी दूर चल रहा धंधा
मऊगंज।
मध्य प्रदेश के मऊगंज में नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अतरैला गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 10-12 साल के मासूम बच्चे शराब बेचते पकड़े गए हैं। थाना मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर चल रहे इस अवैध धंधे की शिकायत अगस्त में सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी। जांच में केवल खानापूर्ति की गई और रिपोर्ट में लिख दिया गया कि कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग हरकत में आए। एसडीओपी मऊगंज सची पाठक ने बताया कि वीडियो की जांच टीआई को सौंपी गई है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एएसआई पवन अवस्थी के अनुसार, अतरैला गांव में दबिश के दौरान देवा उर्फ हीरालाल साकेत को शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपी के पास से 32 पाव देशी शराब और 13 केन पावर कूल बियर जप्त की गई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, उनके हाथों में शराब की बोतलें थमा दी गईं।

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात