एमपी भाजपा में ‘आल इज नॉट वेल’: सीएम के कार्यक्रम से डिप्टी सीएम ने बनाई दूरी, अटकलों का बाजार गर्म
भोपाल।
मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में इन दिनों भाजपा की स्थिति 'आल इज नॉट वेल' है। शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में खुलकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी के बीच टकराव दिखा। विधायक सिद्धार्थ तिवारी के समर्थकों ने सीएम के स्वागत में लगाए पोस्टरों में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को जगह नहीं दी।
डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम से दूरी बनाई
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला की शुक्रवार को खुद के जिले में किरकिरी हो गई। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में होर्डिंग और पोस्टर-बैनर लगाए गए थे। इन सबसे शुक्ला के फोटो और नाम गायब थे। सोशल मीडिया पर सुबह से ही इसकी चर्चा होने की वजह से वह कार्यक्रम में भी नहीं गए। जबकि, प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री के हर कार्यक्रम में वह पहुंचते रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर होर्डिंग के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद सबकी नजर शुक्ला पर थी कि वह त्योंथर के कार्यक्रम में आएंगे या फिर नहीं। दोपहर मुयमंत्री के आगमन पर एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया लेकिन कार्यक्रम में नहीं गए। वह शहर में ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। शाम को जब मुयमंत्री वापस रीवा आए, तो भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां डिप्टी शुक्ला भी पहुंचे और उनके साथ कार्यालय परिसर में नमो प्रदर्शनी देखी। भाजपा में सामान्यतौर पर नेताओं के बीच टकराव खुले में बहुत कम देखने को मिलते हैं। भाजपा के त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी और डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के बीच राजनीतिक टकराव लंबे समय से हैं। हालांकि, कार्यक्रम में पूर्व स्पीकर एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम भी नहीं पहुंचे लेकिन उसकी चर्चा कम रही।

2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे