सांसद चंद्रशेखर के करीबी की ड्रग फैक्ट्री पर छापा:रतलाम में 10Kg एमडी, बंदूक-91 जिंदा कारतूस, दो मोर...चंदन की लकड़ियां मिलीं; विधानसभा चुनाव लड़ चुका है
रतलाम।
रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 10 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग, 3 करोड़ का केमिकल मिला है। छापे के दौरान 12 बोर की बंदूक, 91 जिंदा कारतूस और परिसर से दो मोर और चंदन की लकड़ियां भी मिली हैं। पुलिस ने गुरुवार रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही इस अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी अभी मौके पर ही मौजूद हैं। जांच जारी है।
जावरा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है फैक्ट्री मालिक
पुलिस ने जहां दबिश दी है वह दिलावर खान पठान का मकान है। दिलावर चिकलाना रहने वाला है। आजाद समाज पार्टी से जुड़ा रहा है। यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर का करीबी है। 2023 में वह जावरा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। दिलावर खान आजाद समाज पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी भी बताया जा रहा है।
अधिकारियों के अलावा किसी को रेड की भनक नहीं
नशे की फैक्ट्री की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार ने टीम गठित की। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ ग्राम चिकलाना पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी, जहां ड्रग्स बनाई जा रही थी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस मकान में पुलिस ने छापेमारी की, उसी परिसर में दिलावर का परिवार भी रहता है। कार्रवाई के दौरान घर के एक भी सदस्य को बाहर नहीं आने दिया गया है। मीडिया को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है।

Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं