एमपी में अफसर को गुप्तांग काट देने की धमकी, विधायक पर लगाया गंभीर आरोप
राजगढ़।
मध्यप्रदेश में एक अफसर को धमकाया जा रहा है। वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर को धमकी दी जा रही है। उन्हें विधायक समर्थकों द्वारा गला और गुप्तांग काट देने की धमकी दी गई है। प्रदेश के राजगढ़ जिले के डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगरा को ये धमकियां दी गईं। मामले की राजगढ़ थाना प्रभारी को शिकायत की गई है। डिप्टी रेंजर ने रोते हुए कहा - मुझे बचा लो… मेरी जान को खतरा है…। उनका कहना है कि लकड़ी का अवैध कारोबार करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई करने पर उन्हें धमकियां दी जा रहीं हैं। डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगरा ने आरोप लगाया कि खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी से भी उन्हें धमकियां दिलाई जा रहीं हैं। जीरापुर नहीं आने की चेतावनी दी जा रही है। डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगरा ने राजगढ़ पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि अवैध कटाई का कारोबार करनेवाले आरामशीन संचालकों पर कार्रवाई के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस को दिए आवेदन में डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगरा ने कहा कि अवैध कारोबारी उन्हें विधायक हजारीलाल दांगी से धमकी दिला रहे हैं।

तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
विधायक के स्वागत में हथियारों का प्रदर्शन, प्रशासन पर उठे सवाल
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला