70 गांवों के किसानों का MP में हल्ला बोल, बीमा क्लेम और मुआवजा नहीं मिला तो आमरण अनशन की चेतावनी
राजगढ़।
राजगढ़ जिले के 70 गांवों के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. किसान अपने-अपने गांवों से ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए पचोर मंडी पहुंचे और मंडी परिसर में प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. इसके पश्चात सभी किसान तहसील प्रांगण में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. पचोर तहसील क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बीते वर्ष ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का न तो बीमा क्लेम मिला और न ही सरकार की ओर से मुआवजा राशि. वहीं, इस बार लौटते मानसून की अंतिम बारिश ने पककर खड़ी सोयाबीन की फसल को चौपट कर दिया. बावजूद इसके प्रशासन ने अब तक कोई सर्वे नहीं कराया. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 दिनों में फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा राशि प्रदान नहीं की गई तो सभी 70 गांवों के किसान मिलकर आमरण अनशन पर बैठेंगे. प्रदर्शनकारी किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और भाजपा या कांग्रेस से उन्हें कोई सरोकार नहीं है. उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि फसलों के नुकसान की भरपाई जल्द की जाए.

युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं
ट्रंप और चांसलर मर्ज के विवाद के बाद लिया गया जर्मनी से सैनिक हटाने का फैसला
आस्था की लहर: चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भीड़, रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन