मौत से पहले वीडियो बनाया, कहा- अस्पताल में दवाएं नहीं:परिजन ने लेडी डॉक्टर को पीटा, कपड़े फाड़े; बोले- लापरवाही से गई बेटे की जान
राजगढ़।
राजगढ़ के माचलपुर में एक युवक की मौत के साथ ही अस्पताल की बदहाली सामने आई है। हॉस्पिटल की कमियों का खुलासा होने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद लेडी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और महिला डॉक्टर को दौड़ा-दौड़कर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने अस्पताल में लेडी डॉक्टर से मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से 3 घंटे पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक मेडिकल स्टोर पर अस्पताल में दवा न मिलने की बात कहते हुए इसका खुलासा करने की बात कह रहा है। वह कह रहा है- भैया, ये दवा दे दो। अस्पताल में इसका स्टॉक खत्म हो गया।
इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा
शनिवार (14 सितंबर) को माचलपुर के रहने वाले अरविंद मालवीय (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने माचलपुर अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर पायल पाटीदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना के दौरान पूरे विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें आक्रोशित परिजन अस्पताल में महिला डॉक्टर का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में कुछ महिलाएं गेट को धक्का देकर डॉक्टर के पीछे दौड़ती हैं, और कमरे में घुस जाती हैं। उसके बाद कमरे के बाहर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। कुछ देर बाद डॉक्टर पायल पाटीदार साइड चुन्नी डाल कर भीड़ को हटाते हुए बाहर निकलती नजर आईं।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप