राजगढ़ । 
राजगढ़ में शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं बोरा लेकर मंगल भवन से कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के लाडली बहनों पर दिए गए विवादित बयान का विरोध किया। महिलाओं ने कार्यालय के बाहर बोरा दिखाते हुए कहा “अगर हिम्मत है तो हमें भरो बोरे में।महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता का बयान सीधे प्रदेश की लाडली बहना योजना से लाभान्वित हो रही बहनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार बहनों को सम्मान दे रही है, जबकि कांग्रेस नेता उनका मजाक उड़ाकर महिला समाज को नीचा दिखा रहे हैं।
कांग्रेस से माफी की मांग
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस पार्टी ने इस बयान पर सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
'कहां की लाडली बहने सबको बोरियों में भर देंगे'
बता दें कि बुधवार को राजगढ़ में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जयवंत गुर्जर ने मंच से विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था-“कहां की लाडली बहने सबको बोरियों में भर देंगे।” उनका यह बयान गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद सियासी बवाल में बदल गया था। अब महिलाओं के इस विरोध से मामला और तूल पकड़ गया है।