BJP नेताओं का डर या ड्रामा? जेल वारंट की बात सुनते ही कोर्ट में गश खाकर गिरे, चार महीने से काट रहे थे 'मौज
रायसेन।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार को भाजपा नेताओं का ड्रामा देखने मिला. कोर्ट ने जैसे ही नेताओं के खिलाफ जेल वारंट जारी करने को कहा, उनकी तबीयत बिगड़ गई. दोनों वहीं बेहोश हो गए, आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दरअसल, रायसेन के गैरतगंज में 15 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. अर्नीट लाल से मारपीट की घटना हुई थी. मामले में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. दोनों पर मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा था. इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा. सोमवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने जिनेश जैन और संजय जैन के खिलाफ जेल वारंट जारी करने का आदेश दिया. वारंट की बात सुनते ही दोनों नेताओं की तबीयत बिगड़ गई. वे कोर्ट में ही बेहोश हो गए, इससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में दोनों नेताओं को गैरतगंज अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
जेल जाने का डर
हैरानी की बात यह है कि घटना के चार महीने बीतने के बाद से दोनों आराम से खुलेआम घूम रहे थे. लेकिन, कोर्ट से वारंट जारी होने की बात सुनते ही वे बेहोश हो गए. ऐसे में इस घटनाक्रम को ड्रामेबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है. लोगों में चर्चा है जेल जाने से बचने के लिए भाजपा नेताओं ने यह ड्रामा किया है.'

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर