बीजेपी समर्थित नपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, पेट में आए टांके
बेगमगंज।
बेगमगंज नगरपालिका परिषद कार्यालय के सामने एक स्वीपर ने गुरुवार को नपाध्यक्ष संदीप लोधी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर जान लेने की कोशिश की। चाकू के हमले से संदीप लोधी के पेट में गहरा घाव लगा है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भोपाल रैफर किया गया है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, रायसेन के बेगमगंज नगरपालिका कार्यालय के बाहर विकलांग शिविर लगा हुआ था। जिसमें अध्यक्ष संदीप लोधी एवं सीएमओ राजेन्द्र शर्मा सहित कई पार्षद एवं कर्मचारी मौजूद थे। शाम करीब 4.30 शिविर खत्म होते ही अध्यक्ष संदीप लोधी वार्ड क्र 5 में चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण के लिए पार्षद प्रवीण जैन पिंटू के साथ बाइक पर बैठकर जाने लगे।
तभी सामने से एक स्वीपर हाथ में एक चाकू लेकर आया और अचानक नपाध्यक्ष को गाली देते हुए कॉलर पकड़ लिया और उन पर हमला कर दिया। हमला विफल करते हुए पार्षद जैन ने हमलावर संजू नरवरिया का हाथ पकड़ लिया। पास खड़े सीएमओ राजेंद्र शर्मा एवं अध्यक्ष के ड्राइवर ने हमलावर को पकड़ लिया, लेकिन चाकू नपाध्यक्ष के पेट में लग गया। जिससे उनके पेट में तीन टांके आए है।

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव