रायसेन। 
बार-बार चुनाव होने से देश की जनता को परेशानी होती है। सरकार पर खर्च का भारी बोझ पड़ता है, इसलिए 'एक देश एक चुनाव'  का प्रस्ताव सभी को स्वीकार होना चाहिए। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को वन परिसर में जिले के जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कही। जिले के सभी नगरीय निकाय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और पंचायतो के तिनिधियों ने एक देश एक चुनाव को अपने समर्थन पत्र चौहान सौपे। शिवराज ने कहा कि रायसेन देश का पहला जिला है, जिसने एक देश एक चुनाव का समर्थन किया है। जनप्रतिनिधियो के संवाद के बाद  केंद्रीय मंत्री शिवराज के लिए बडी ही अहसहजता की स्थिति बन गई। पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और तमाम सारे सवाल उन पर दाग दिए। जब एक मीडिया संस्थान के पत्रकार ने उनसे नकली कीटनाशकों पर सवाल किया तो शिवराज भौंचक हो गए और पत्रकार से कहा कि माफ करो भैया कहकर सवाल को टालकर आगे निकल गए। गौरतलब है कि  "मिलावटी खाद, घटिया बीज और नकली कीटनाशक बनाने और कालाबाजारी की लगातार​ शिकायतें जिले से आ रही थी विगत दिनों इसे लेकर शिवराज ने बैठक भी की थी। लेकिन बावजूद इसके नकली कीटनाशक ओर खाद की समस्या प्रदेश में लगातार बनी हुई है। 
स्कूली बच्चो ने बताए बार- बार चुनाव कराने के नुकसान
इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देश में बार-बार चुनाव होने के नुकसान पर नाटक का मंचन कर संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि देश में सिर्फ विधानसभा और लोकस‌भा चुनाव का खर्च करीब 5 लाख करोड़ के आसपास आता है, जो आगे बढ़कर 7 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।