MP के 94 साल के बुजुर्ग की राहुल गांधी से कल की मुलाकात, 24 घंटे के भीतर ही आ गया फोन,बिहार के वोट अधिकार यात्रा में होंगे शामिल
सीधी।
मध्य प्रदेश के सीधी जिला के एक 94 वर्षी बुजुर्ग करुणा मिश्रा चर्चा में आ गए हैं। दरअसल रविवार को दिल्ली में उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे और राहुल गांधी ने उन्हें देखकर अपना काफिला रोक दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वे बिहार में हो रही वोट अधिकार यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें बिहार ले जाने की व्यवस्था कराने की बात कही। 12 घंटा भी नहीं बीते की शाम होते-होते उनको कांग्रेस कार्यालय से फोन आ गया। करुणा मिश्रा नेहरू जी के समय से कांग्रेस से जुडे़ हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के परिवार से भी जुडे़ रहे हैं।
नेहरू जी के जमाने से कांग्रेस के संबंध
करुणा मिश्रा ने बताया कि सन 61 में नेहरू जी सिंगरौली आए थे उसे जमाने से वे कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस मैं ही पूरा जीवन बिता। करुणा मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ही एक सबसे योग्य नेता है जो प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय नवयुवक ने हिंदुस्तान में ऐसी यात्रा की जो गांधी जी के बाद अद्वितीय थी। अभी बिहार की यात्रा के संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कहा था कि हम आपके बिहार आने की व्यवस्था कराते हैं। अपना मोबाइल नंबर नोट करा दीजिए। उन्होंने बताया कि शाम को इसे लेकर फोन आ गया है। आज हो सकता है कि मुझे कोई लेने आए।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ की थी पदयात्रा
करूणा मिश्रा ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। करुणा मिश्रा उज्जैन से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा करके पहुंचे थे। करूणा मिश्रा ने कहा था कि प्रतिदिन जब उन्हें (राहुल गांधी) लगता था कि दादा थक गए तो किसी को भेजकर हमें बुलवा लेते थे। पानी पिलाकर दिग्विजय सिंह से कहते थे कि दादा को गाड़ी में बिठाइए। उन्होंने मेरे लिए एक अलग से गाड़ी की व्यवस्था कर दी थी। छोटी गाड़ी में चार रजाई, तकिया गद्दे की व्यवस्था अलग से कर दी थी। उन्हें ये समझ आ गया था कि दादा कंटेनर में नहीं रह पाएंगे। इसलिए अलग से इंतजाम कर दिए।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
अमिताभ-सचिन समेत कई दिग्गजों की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र