राष्ट्रपति ने महाकुंभ में डुबकी लगाईं, सूर्य को अर्घ्य दिया
हनुमान मंदिर भी जाएंगी, भीड़ के चलते रेलवे को संगम स्टेशन बंद करना पड़ा
प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में डुबकी लगाईं। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किया। इसके बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं। फिर बोट पर सवार होकर सीएम योगी और राज्यपाल के साथ संगम पहुंचीं। राष्ट्रपति शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रही हैं। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

जैक स्नाइडर का हुमा कुरैशी को सरप्राइज, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात
‘मुझे खुशी है कि मुझे मारा नहीं गया’: कुब्रा सैत का मज़ेदार बयान
मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, दर्जन भर घायल
भोपाल में RSS का बड़ा जमावड़ा, 4-5 अप्रैल को समन्वय वर्ग में जुटेंगे दिग्गज