सुनियोजित था प्रयागराज बवाल... बोतलों में पेट्रोल लेकर आए थे उपद्रवी
जांच में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा
प्रयागराज। प्रयागराज में हुए बवाल के बाद हुई जांच में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। करछना बवाल सुनियोजित था। उपद्रवी बोतलों में पेट्रोल लेकर पहुंचे थे। प्रयागराज के करछना में हुए उपद्रव को लेकर पुलिस की जांच में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि यह बवाल पूर्व नियोजित था और हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। उनके पास लाठी-डंडों और ईंट पत्थरों के अलावा पेट्रोल से भरी बोतलें भी थीं, जिन्हें मौके पर पेट्रोल बम की तरह इस्तेमाल किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज की ओर से उच्चाधिकारियों को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि हमलावर सुनियोजित तरीके से आए थे। हिंसा की मंशा साफ थी, क्योंकि वे सिर्फ पारंपरिक हथियारों से नहीं, बल्कि पेट्रोल जैसी ज्वलनशील सामग्री के साथ आए थे, जिससे आगजनी को अंजाम दिया जा सके। सूत्रों का कहना है कि बवाल में शामिल कुछ युवकों को घटना से कुछ घंटे पहले करछना क्षेत्र के ही एक पेट्रोल पंप पर देखा गया था। वहीं से वे बोतलों में पेट्रोल भरकर पहले हनुमानपुर मोरी और फिर भड़ेवरा बाजार पहुंचे।
दोपहिया वाहनों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
जैसे ही बवाल शुरू हुआ, उन्होंने पहले तोड़फोड़ की और फिर राहगीरों के छोड़े गए दोपहिया वाहनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आशंका यह भी है कि इसमें शामिल युवकों को किसी विशेष रणनीति के तहत प्रशिक्षित या तैयार किया गया था।
पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा
स्थानीय पुलिस ने मिले इनपुट के आधार पर अब जांच का दायरा बढ़ा दिया को है। हमलावरों की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन्हें इस स्तर की तैयारी किसने कराई और उनके पीछे कौन लोग हैं। फिलहाल घटना में दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं और कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी भी जल्द संभव है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय चश्मदीदों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’