• होली भाईचारे का त्योहार, हिंदू, मुसलमान, ईसाई साथ मनाते आए

भोपाल। भोपाल में  बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने लोगों के साथ खूब होली खेली। सीएम हाउस में ब्रज की होली खेली गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी लोगों के साथ होली खेली उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। हिंदू, मुसलमान और ईसाई साथ मनाते आए हैं।

राजधानी भोपाल में  बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने लोगों के साथ खूब होली खेली। सीएम हाउस में ब्रज की होली खेली गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी लोगों के साथ होली खेली उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। हिंदू, मुसलमान और ईसाई साथ मनाते आए हैं। भोपाल के इतवारा की उमराव दुल्हा मस्जिद के बाहर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए हैं। ताकि जुमे की नमाज बिना किसी तनाव के अदा की जाए। वहीं, होली का जुलूस भी निकाला जा रहा है।

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सीएम को गुलाल लगाया
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव ने डमरू बजाया। त्रिशूल संभाल कर होली का जश्न मनाया। भोपाल के जुलूस में टैंकरों से हुर्रियारों की टोलियों पर रंगों की बौछारें छोड़ी जा रही है। लोग ढोल नगाड़ों पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी होली के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाएंगे। दोपहर में भाजपा कार्यालय में होली का आयोजन होगा। बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता रंग-गुलाल लगाकर होली मनाएंगे।