स्वागत का 'खूनी' शोर: सिंधिया की अगवानी में अंधे हुए कार्यकर्ता, मासूम को पैरों तले कुचला, चीखता रहा परिवार!
ग्वालियर।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार रात ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान धक्का-मुक्की में कार्यकर्ताओं की पैरों तले एक बच्ची दब गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई।
शुक्रवार रात ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी। इसी अफरातफरी में एक छोटी बच्ची गिर गई और बीजेपी कार्यकर्ताओं के पैरों के नीचे दब गई। बच्ची रोती-चिल्लाती रही, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से किसी का ध्यान उस पर नहीं गया। बाद में उसके पिता ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और सुरक्षित किया। इधर कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्ची को कुचला नहीं था। भीड़ में उसे धक्का लग गया था।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि वीआईपी मूवमेंट के बावजूद न तो रेलवे सुरक्षा बल और न ही स्थानीय पुलिस की ओर से कोई ठोस व्यवस्था की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल, घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन की तैयारी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में जुटी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा। बच्ची के दब जाने की घटना के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते रहे।

‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने जारी की नई टीम, युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन