पीएम मोदी आज झारखंड और ओडिशा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे
लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब सियासी दलों के नेता और स्टार प्रचारक चौथे दौर के लिए अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे।पीएम मोदी आज ओडिशा के कंधमाल, बोलंगीर और बरगढ़ और झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह ओडिशा में एक भव्य रोडशो भी करने वाले हैं।वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुताबिक, केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती भी करेंगे।लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अब चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। वहीं, पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा। चौथे चरण में दस राज्यों की 96 सीट पर सियासी नेताओं का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीट पर मतदान होगा। सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी