भोपाल पहुंचे पीएम मोदी, महिला सम्मेलन में शामिल होंगे
-
एमपी की पहली मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
भोपाल। नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं। यहां वे देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है, जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित किया है। भाजपा ने सम्मेलन में दो लाख महिलाओं के आने का दावा किया है। सम्मेलन की जिम्मेदारी भी भाजपा ने महिलाओं को सौंपी है। पीएम इसमें आतंकवाद के खिलाफ बड़ा मैसेज दे सकते हैं। वे एमपी की पहली मेट्रो रेल, सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं। यहां वे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

संसद में बड़ा सवाल: महिला आरक्षण-परिसीमन एक साथ क्यों? शाह ने दी सफाई, विपक्ष ने जताई आपत्ति
सही खानपान से कम करें लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा
विजय की TVK का आज घोषणापत्र जारी, कर्ज माफी से LPG तक बड़े वादों के संकेत
MP Board के छात्रों को मिला Second Chance Exam 2026 का मौका
कैंसर की शुरुआती पहचान में AI बना गेमचेंजर