एलओसी पर पाकिस्तान ने फायरिंग की
- भारतीय सेना ने जवाब दिया
- कई पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर
- सेना की पुष्टि बाकी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को पाकिस्तान सैनिकों ने गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों के अनुसार पाक सेना के कई सैनिक हताहत हुए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना ने इस जानकारी की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शहीद सैनिकों को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया- पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर मारकुंडी इलाके में अग्रिम चौकी पर पर गोलीबारी की थी। यह इस साल का पहला सीजफायर उल्लंघन था और पांच दिनों में चौथी सीमापार घटना थी।
गलती से सुरंग पर चढ़ने से एक भारतीय सेना घायल
इसी बीच भारतीय अधिकारियों ने बताया कि इंडियन आर्मी के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) को मामूली चोटें आईं। वो शाम को उसी सेक्टर में गलती से सुरंग पर चढ़ गए थे। मेढ़र निवासी जेसीओ आतंकवादी घुसपैठ रोकने वाले गश्ती दल का हिस्सा थे। घायल अधिकारी का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?
‘जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको’: अरविंद केजरीवाल ने दिए व्यंग्यपूर्ण निर्देश, किसे बनाया निशाना?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण