नर्सिंग स्टाफ का विरोध-प्रदर्शन जारी
वाराणसी । वाराणसी में बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर नर्सिंग स्टाफ ने विरोध-प्रदर्शन पर उतर आया। प्रदर्शनकारियों ने कहा हमसे 10-10 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है। एक मरीज को 17 बेड की जिम्मेदारी देते हैं। वहीं हफ्ते में एक भी छुट्टी नहीं मिलती। शिकायत करो तो इंक्रीमेंट रोकने की धमकी देते हैं।
दरअसल सुबह सीसीयू वार्ड में ड्यूटी के दौरान नर्सिंग स्टाफ खेमचंद की अचानक तबीयत बिगड़ी। इमरजेंसी ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह अभी सामने नहीं आयी है। विरोध कर रहे नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि खेमचंद की मौत वर्कलोड के कारण हुई है। उसे हार्टअटैक आया है। नर्सिंग स्टाफ बाबू लाल ने कहा हमारी मांग है कि खेमचंद के परिवार को मुआवजा दें और हमारे वर्क लोड को कम करें।

महिला दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय का ‘लखपति दीदियों’ से संवाद
कटनी में बड़ा रेल हादसा, स्टेशन के पास मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
बिहान कार्यक्रम से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, स्व सहायता समूह से मिली नई पहचान
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील
RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये