ज्योतिरादित्य सिंधिया को बेटे महान आर्यमन की शादी की चिंता:जिला पंचायत सदस्य से मजाक में बोले- 30 साल के हो गए, शादी करानी पड़ेगा
नई दिल्लीे।
केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर राजघराने के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया के विवाह को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह अटकलें और तेज हो गई हैं।
वीडियो में जिला पंचायत ग्वालियर के सदस्य अनूप कुशवाह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र लेकर सिंधिया से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान सिंधिया ने कुशवाह से उनकी बेटियों के विवाह के बारे में पूछा। जब कुशवाह ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, तो सिंधिया मुस्कुराते हुए बोले -
अनूप, तुम तो मुझे शर्मिंदा कर रहे हो! युवराज साहब 30 साल के हो गए हैं, अब तो जल्दी उनकी शादी पक्की करानी पड़ेगी! सिंधिया का यह मजाकिया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद से ही ग्वालियर से दिल्ली तक सवाल उठने लगे हैं कि राजघराने में शादी की तैयारी शुरू होने वाली है क्या?
कौन बनेगी महान आर्यमन की संगिनी!
ज्योतिरादित्य सिंधिया की यह टिप्पणी भले ही मजाकिया लहजे में थी, लेकिन ग्वालियर की जनता और सोशल मीडिया दोनों ही अब 'रॉयल वेडिंग' सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर ग्वालियर दरबार तक, अब एक ही सवाल है कि कब बजेगी शहनाई? सभी यह जानने को उत्सुक हैं कि कौन बनेगी युवराज महान आर्यमन सिंधिया की जीवन संगिनी।

“न जमीन का हक, न शिक्षा में बराबरी” — हेमंत सोरेन का BJP पर हमला
बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ