वरिष्ठ BJP नेता की पत्नी ने सरकार को लगा दिया 25 करोड़ का चूना, कलेक्टर ने सील कर दिया क्रेशर-पेट्रोल पंप
निवाड़ी।
जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री संगीता भूपेंद्र अग्रवाल पर अवैध खनन कर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। मामले में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्ती दिखाते हुए संगीता अग्रवाल के क्रशर और खदान को सील करने की कार्रवाई की है।
सुरक्षा नियम तोड़ने पर पेट्रोल पंप भी सील
सिर्फ खनन ही नहीं, बल्कि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चलते भाजपा नेत्री का पेट्रोल पंप भी प्रशासन ने सील कर दिया है। कलेक्टर जांगिड़ के अनुसार, टीकमगढ़ जिले की पृथ्वीपुर तहसील के भोपालपुरा गांव में अवैध खनन और क्रशर संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में सामने आया कि जिला पंचायत सदस्य संगीता अग्रवाल के नाम पर स्वीकृत खदान छोड़कर शासकीय भूमि (खसरा 1327/1) पर अवैध खनन किया गया।
25 करोड़ का राजस्व नुकसान
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, एक हेक्टेयर भूमि पर अवैध खनन कर लगभग 25 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। फिलहाल खनिज विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र अग्रवाल इस पूरे मामले में संगीता अग्रवाल के पति हैं। वे भाजपा में जिला उपाध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं, जबकि भतीजा आकाश अग्रवाल भाजपा का जिला उपाध्यक्ष है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय