भोपाल। 
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जहां दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया वहीं तीन अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है। तिरंगे के अपमान पर प्रदेश के ग्वालियर और गोटेगांव में यह कार्रवाई की गई है। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। इस मामले में प्राचार्य और शिक्षकों को नोटिस दिया गया है। उनके निलंबन की तलवार लटक गई है। इधर ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहरा दिया गया जिसपर दो अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं।
गोटेगांव के सिमरी बड़ी में गंभीर लापरवाही सामने आई। यहां के शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा फहराया। तिरंगे के इस अपमान पर लोग गुस्सा उठे। इसके बाद संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल राखी (भैसा), प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला सिमरी बड़ी और प्रधानपाठक शासकीय माध्यमिक शाला सिमरी बड़ी को नोटिस जारी कर दिया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गोटेगांव द्वारा जारी नोटिस में तीनों से 18 अगस्त को शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर निंलबन की चेतावनी दी है।
कटनी मामले में किसे माना जाएगा जिम्मेदार
कटनी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. विजयराघवगढ़ किले में ध्वजारोहण के दौरान पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक संजय पाठक ने तिरंगा उल्टा फहरा दिया. यह किला 1857 की आजादी की शुरुआत का गवाह माना जाता है, ऐसे में यहां राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जैसी गलती ने सभी को हैरान कर दिया. जानकारी के मुताबिक, विधायक संजय पाठक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजयराघवगढ़ किले पर ध्वजारोहण किया.