वेंटिलेटर पर हैं धर्मेंद्र, निधन की झूठी खबरों पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा
मुंबई।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहां एक तरफ तमाम न्यूज चैनल्स ने उनके निधन की खबर चला दी वहीं अमर उजाला ने संयम बरता और धर्मेंद्र के करीबी सूत्र से लगातार जानकारी हासिल करता रहा और हुआ भी कुछ वैसा ही। बेटी एशा देओल ने पोस्ट करके बताया कि धर्मेंद्र की हालत अभी स्थिर है वहीं पत्नी हेमा मालिनी ने भी गलत खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है।
अस्पताल के बाहर टाइट हुई सिक्योरिटी
धर्मेंद्र फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के बाहर जहां एक तरफ उनके फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ सिक्योरिटी को फुल टाइट रखा गया है। अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात की गई है, ताकि कभी भी हालात आउट ऑफ कंट्रोल ना हों।
भतीजे अभय देओल पहुंचे घर
एक तरफ जहां धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए उनके करीबी और परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके भतीजे अभय देओल उनके घर पहुंचे हैं।
हेमा मालिनी ने लगाई फटकार
हेमा मालिनी ने गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।'

Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब' के नारे पर कमलनाथ का 'ब्रेक': बोले- कोई कमी नहीं, सिर्फ माहौल बनाया गया
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक