एमपी के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट:खंडवा-खरगोन, बुरहानपुर में हो सकती है भारी बारिश; सीहोर में छाया घना कोहरा
भोपाल।
मध्य प्रदेश के 14 जिलों में रविवार को तेज बारिश का अलर्ट है। खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। सीहोर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफन गए। इससे नगर पालिका उपाध्यक्ष आकाश बर्मन की कार नदी में बह गई। भोपाल, शाजापुर, खरगोन, धार, सिवनी समेत 15 जिलों में बारिश हुई। इससे बारिश का आंकड़ा भी बढ़ा है।रविवार को भी इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी देखने को मिलेगी।
18 अगस्त से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होगा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक मानसून टर्फ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा से गुना-बैतूल होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। यहीं पर लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की एक्टिविटी भी है। वहीं, एक अन्य टर्फ दक्षिणी हिस्से में सक्रिय है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी, चक्रवात भी एक्टिव है। इन वजहों से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। 18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी पर एक नया लो प्रेशर एरिया के सक्रिय होने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम