मुरैना में खाद को लेकर भिड़े किसान, उपज मंडी में जमकर चली लाठियां, कई घायल..
मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में खाद की किल्लत को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बन रही है। सोमवार को कृषि उपज मंडी परिसर में खाद वितरण के दौरान किसानों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार, खाद लेने के लिए किसान देर रात से ही लाइन में लगे हुए थे। सुबह लाइन में लगने को लेकर दो किसानों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर लाठियां चलीं, जिसमें करीब आधा दर्जन किसान घायल हो गए। घटना के समय मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी, जिसके कारण विवाद और बढ़ गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि मुरैना में पिछले कई दिनों से खाद की आपूर्ति को लेकर किसानों में असंतोष बना हुआ है और जगह-जगह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली