सीएम बोले- पत्नी को छोड़कर सभी का आशीर्वाद चाहता हूं प्रदेश की 4.50 करोड़ बहनों को बधाई
भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन के नागझिरी में महिलाओं से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने राखी बांध रही महिलाओं पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मेरी ओर से पूरे प्रदेश की 4.50 करोड़ बहनों को सिवाय पत्नी को छोड़कर सभी का आशीर्वाद चाहता हूं और सभी बहनों को बधाई भी देता हूं।
7 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
सीएम शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अधिकारी-कर्मचारी आवास गृह ईओडब्ल्यू यूनिट सहित 7 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
ये तीनों आयोजन क्रमश: दीनदयाल मंडल, राजाभाऊ महाकाल और केशवनगर मंडल में होंगे। दीनदयाल मंडल का कार्यक्रम नर्मदा वाटिका में होगा, राजाभाऊ मंडल का आयोजन कालिदास अकादमी में और केशवनगर मंडल का कार्यक्रम शिवांजलि गार्डन में होगा।
कालिदास अकादमी में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में ही विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन भी होंगे।
इन विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन
सांदीपनि जीवाजीगंज विद्यालय भवन (लागत 26 करोड़ 35 लाख), सांदीपनि विद्यालय जल सेवा निकेतन (47 करोड़ 15 लाख), शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय भवन (11 करोड़ 47 लाख), मोदी का चोपड़ा मावड़ी का जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्य (8 करोड़ 10 लाख) और नृसिंहघाट तिराहा से झालरिया मठ होते हुए रामघाट तक सड़क निर्माण लागत 3 करोड़ 78 लाख रुपए)।

बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी