मप्र के सीएम मोहन को मिली लुटियंस जोन में जगह... दिल्ली में मेनका की कोठी में रहेंगे मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव
भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में उस कोठी में रहेंगे जिस कोठी में कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी लगातार 35 वर्षों तक रही थीं। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस में 14 अशोका रोड स्थित कोठी इसी साल फरवरी में अलॉट हुई है। यह वही कोठी है जिसमें मेनका गांधी रहती थीं। इस बंगले में पिछले 6 माह से मरम्मत और रंग-रोगन के कार्य चल रहा था जो अब लगभग पूर्ण हो गया है। इसमें ऑफिस, बैठक व्यवस्था के अलावा सभी व्यवस्थाएं और सुविधाएं जुटाई गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी बंगले में रहेंगे। कोठी पूरी तरह तैयार है और सीएम यादव शुभ मुहूर्त में इस बंगले में प्रवेश करेंगे। अभी दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित न्यू मध्य प्रदेश भवन में ठहरते हैं।

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात