दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर बदमाशों ने किया हमला
पंचकूला में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। पंचकूला के सेक्टर 2 में घर में घुसकर एक रिटायर्ड कर्नल के पिरवार पर तीन अज्ञातों ने जानलेवा हमला कर दिया।हमलावरों ने तेजधार हथियारों से वार किया। हमले में रिटायर्ड कर्नल राज कृष्ण शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल आरके शर्मा की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है।पंचकूला के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। हमलावरों ने घर में काम कर रही नौकरानी संतोष पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में नौकरानी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर जांच में जुट गई है।

IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये