BJP विधायक को भीड़ ने दौड़ाया और अपशब्द कहे! जमीन विवाद में हस्तक्षेप पड़ा भारी, पुलिस ने बचाया
मऊगंज।
मध्य प्रदेश के नवगठित जिले मऊगंज में देर रात उस समय स्थिति बेकाबू हो गई जब स्थानीय भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को गुस्साए गांववालों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विवादित जमीन के मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे विधायक को भीड़ ने न केवल दौड़ाया, बल्कि उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि विधायक को अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा और काफी समय तक थाने में शरण लेनी पड़ी।
दो पक्षों में जमीन का विवाद, उसी पर धरना दिया
यह पूरा मामला मऊगंज बायपास स्थित बरांव मोड़ की एक बेशकीमती जमीन से जुड़ा है। जानकारी अनुसार, इस जमीन पर लल्लू पांडेय और विनोद खोडवानी के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है। बीती रात रात विधायक प्रदीप पटेल अचानक विनोद खोडवानी के समर्थन में विवादित स्थल पर तंबू गाड़कर धरने पर बैठ गए।
भू-माफिया को संरक्षण के आरोप
विधायक पटेल के खिलाफ गुस्साए लोगों का आरोप है कि वे भू-माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। जो मामला कोर्ट में लंबित है, वे उसम मामले में पक्षपात कर रहे हैं। विधायक की मौजूदगी और धरने की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे
'मुर्दाबाद' के नारे लगाए, अपशब्द भी कहे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि आक्रोशित भीड़ विधायक को घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। जब विधायक ने वहां से निकलने की कोशिश की, तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला करने का प्रयास किया और उन्हें अपशब्द भी कहे। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और विधायक बमुश्किल से भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला। काफी देर तक विधायक थाने में बैठे रहे।
विधायक का जमीन से सीधा लेना-देना नहीं
इस जमीन से विधायक का कोई नाता नहीं है। जमीन पर अनिल उर्फ लल्लू पांडेय और विनोद मिश्रा के बीच विवाद चल रहा है। दोनों इस जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। लेकिन भाजपा विधायक प्रदीप पटेल अपने लाव लश्कर के आए और धरने पर बैठ गए थे।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट