शातिर ने रेत के ढेर में छिपा रखा था नशीली कफ सिरप का भंडार, ऊपर से उगाई थी बेल, JCB से हुई खुदाई तो पुलिस के उड़े होश
मैहर।
मैहर से एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जिसको देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। यहां पर एक शातिर ने रेत के ढेर में नशीली कफ सिरप का भंडार छिपाकर रखा था और चकमा देने के लिए ऊपर से हरी बेल उगाई थी। लेकिन फिर भी पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं पाया। पुलिस ने रेत के ढेर से जहरीली सिरफ को निकालने के लिए JCB से खुदाई की, और 286 शीशी कफ सिरप की बरामद कर डाली। इस जुगाड़ को देखकर पुलिस भी हैरान और अवाक रह गई। मैहर में फिल्मी अंदाज में हुई ये कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मामला मैहर के ताला थाना क्षेत्र का जहां पर आरोपी जहरीले कप सिरप का अवैध कारोबार कर रहा था और पुलिस को धोखा देने के लिए इस तरह की होशियारी से काम कर रहा था। लिहाजा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

मंदसौर में भोजन बना जहर, कार्यक्रम के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत
लोन प्री-पेमेंट पर RBI के नियम: कब बैंक नहीं ले सकते पेनल्टी
तेज रफ्तार का कहर: मऊ में कार को मारी टक्कर, एक की गई जान
भोपाल के जेके हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट बना मौत का कारण
बांग्लादेश ने भारत संग बढ़ाए कदम, वीजा सेवाएं फिर शुरू