अचानक खराब फसल का निरीक्षण करने विदिशा पहुंच गए शिवराज, किसानों से सीधे संवाद किया
मध्य प्रदेश के विदिशा के छीरखेड़ा गांव में रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक ही पहुंच गए. यहां किसानों ने उन्हें बताया कि खरपतवार नाशक दवा के कारण उनकी सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. इसपर मंत्री ने खेतों में खुद जाकर हालात देखे और पाया कि फसल की जगह खेतों में खरपतवार उग आया है. इस पर उन्होंने साफ कहा कि जांच उच्च स्तरीय वैज्ञानिक दल से कराई जाएगी और अगर नाशक दवा में खामी पाई जाती है, तो कंपनी पर सख्त कार्रवाई होगी.
उच्च स्तरीय वैज्ञानिक दल से कराई जाएगी जांच
शिवराज सिंह ने कहा, 'मुझे शिकायत मिली थी कि खरपतवार नाशक दवा के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई है. मैंने तय किया कि मैं खुद गांव जाकर स्थिति देखूं. जांच उच्च स्तरीय वैज्ञानिक दल से कराई जाएगी और यदि दवा में कमी निकली, तो कंपनी पर कड़ी कार्रवाई होगी. किसान हमारे देश के अन्नदाता हैं. उनकी फसल ही उनका जीवन है.'
पूरे भारत में चलेगा बड़ा अभियान
शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि देशभर में एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत घटिया कीटनाशक और खरपतवार नाशक बनाने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. किसानों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा.

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
अमिताभ-सचिन समेत कई दिग्गजों की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र