मछली मामले पर बोले सीएम... कहा हमने ढूंढ-ढूंढ कर कार्रवाई की कितना भी एप्रोच वाला हो, ऐसे कारोबारी को नहीं छोड़ेंगे
भोपाल।
राज्य स्तरीय नशा मुक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वहां मौजूद लोगों को हृदय पर हाथ रखवाकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने भोपाल में मछली परिवार द्वारा लव जिहाद व ड्रग्स जिहाद की घटना पर कहा कि भोपाल में हुई कार्रवाई के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। हमने ढूंढ-ढूंढ कर कार्रवाई की है। जहां-जहां जरूरत पड़ रही है वहां हमारी पुलिस खड़ी दिखाई दे रही है। सामाजिक न्याय विभाग का यह कार्यक्रम रविंद्र भवन में बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें सीएम ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा अप्रोच वाला हो, कोई कुछ भी हो, कोई भी मास्टरमाइंड हो, ऐसे कारोबारी को हम छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त मध्य प्रदेश के लिए कानून के साथ-साथ समाज में जागरूकता की जरूरत भी है। इसलिए जागरूकता के प्रति भी हम प्रतिबद्ध हैं। हम सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध इसी तरीके से कार्रवाई करते रहेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पीएस सोनाली पोंक्षे और नशा मुक्ति के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।
नशे के खिलाफ सरकार ने ठोक कदम उठाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हमने इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। 19 धार्मिक नागरियों में शराबबंदी करके हमने यह संदेश दिया है कि हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है। नशे से होने वाला कष्ट किसी से छिपा नहीं है। हमारी पुलिस ने भी नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। आजकल तो सिगरेट के साथ कागज, जलन। पता नहीं क्या-क्या करने लगे हैं। साइकिल के टायर का पंचर बनाने के काम आने वाला सॉल्यूशन भी नशे के काम आता है।
समाज से इस बीमारी को खत्म करने का संकल्प लें
डॉ. यादव ने कहा कि भगवान जाने लोग क्या-क्या ढूंढ़ लेते हैं। जब जागे तभी सवेरा। जब समझ में आ जाए, तभी उस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। हम जागरूकता अभियान चलाकर न सिर्फ नशा करने वाले की जिंदगी बचाएंगे, बल्कि समाज से इस बीमारी को खत्म करके रहेंगे। संकल्प लें कि पूरे समय जागरूक रहकर न केवल अपने घर-परिवार और स्वयं को बचाएंगे, बल्कि समाज में इस बीमारी को भी समाप्त करने के लिए हम कृत संकल्पित रहेंगे।

क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें