मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन
-
विधायकों ने लगाए रिकॉर्ड 18 ध्यानाकर्षण
भोपाल। विधानसभा सत्र का आज अंतिम दिन है। सत्र की 9वीं बैठक में 18 विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए, जो अब तक के सबसे अधिक ध्यानकर्षण हैं। आज सहकारिता मंत्री मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक-2025 और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक-2025 को सदन में पेश करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को अंतिम दिन है। सत्र की 9वीं बैठक में 18 विधायकों ने ध्यानाकर्षण लगाए हैं। यह अब तक के सबसे ज्यादा ध्यानाकर्षण हैं। विधायक हेमंत कटारे माध्यमिक शिक्षा मंडल में कम्प्यूटर खरीदी में अनियमितता किए जाने की ओर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके अलावा डॉ. अभिभाष पांडे ने जबलपुर में नगर निगम द्वारा लीज फ्री होल्ड में संपरिवर्तन की प्रक्रिया मनमाने ढंग से किए जाने की ओर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प