भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर खंडेलवाल निर्वाचित घोषित
-
धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा प्रमाण पत्र
-
शिवराज के बाद मध्य क्षेत्र से अध्यक्ष बनने वाले दूसरे नेता
भोपाल। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित निर्वाचन समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र दिया और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवडडा, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे। खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा की जगह 1964 दिन बाद आज बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मालवा-निमाड़ से 8 बार बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बने मालवा-निमाड़ क्षेत्र से भाजपा ने सबसे ज्यादा 8 बार संगठन को नेतृत्व दिया। भाजपा के पहले प्रदेशाध्यक्ष रहे सुंदरलाल पटवा (सामान्य) मंदसौर के थे। इस पद पर वे दो बार रहे। पहली बार 1980 से 1983 तक और दूसरी बार 1986 से 1990 तक। इसके बाद रतलाम के लक्ष्मीनारायण पाण्डे (सामान्य) 1994 से 1997 तके प्रदेशाध्यक्ष रहे। मालवा क्षेत्र से धार के विक्रम वर्मा (ओबीसी) 2000 से 2002 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। इसी तरह देवास से पूर्व सीएम कैलाश जोशी (सामान्य) ने 2002 से 2005 तक संगठन का नेतृत्व किया। उज्जैन के सत्यनारायण जटिया (एससी) फरवरी 2006 से नवंबर 2006 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। खंडवा सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान (सामान्य) इस पद पर 2016 से 2018 तक रहे।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट