कटनी के अरबपती विधायक संजय पाठक के राजदार नाजिम खान के घर को लगाई आग, बड़ा हादसा टला
कटनी।
कटनी में आज फिर सुर्खियों में हैं। तीन दिन पहले रविवार को तमाम सारे मंत्री मुख्यमंत्री सहित यहां सबका जमावड़ा लगा हुआ था। और उसके दो दिन बाद ही कटनी के एक वीवीआईपी क्षेत्र में रहने वाले अरबपती विधायक संजय पाठक के राजदार के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गई। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही हैं जिसमें दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं । पुलिस आगे की जांच कर रही है। जबकि नाजिम खान लगातार पुलिस को सूचना दे रहे थे कि उन्हें गोली मारने की धमकी दी जा रही है। उनको पूरी तरह से उड़ा देने की धमकी दी जा रही है। कई पत्र उन्होंने लिखे। नाजिम खान के घर पर एक व्यक्ति पिछले दिनों आया था और जिसने बाकायदा पत्र डाल के गया था उसका सीसीटीवी फुटेज में भी आया और उस पत्र में लिखा था कि तुम होशियार रहो तुम्हें मारने की सुपारी दे दी गई है। उसके बाद नाजीम खान ने वो तमाम सारे पत्र जो उन्हें धमकी भरे मिले वो पत्र साक्ष्यों के साथ समय पर पुलिस को उपलब्ध भी कराए थे लेकिन इसके बाद भी मंगलवार रात तीन लोग नाजिम खान के घर पहुंचते हैं और गेट पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते हुए पूरे वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहे है। नाजिम खान के बारे में आपको बताते चलें कि यह नाजिम खान वहीं हैं जिसे कभी संजय पाठक अपने सगे भाई से भी ज्यादा मानते हैं। हालांकि अभी पिछले कुछ दिनों से नाजिम और विधायक पाठक के बीच संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं।
नाजिम ने अयोध्या मंदिर के लिए एक लाख का दिया था दान
संजय पाठक और नाजिम खान दोनों सगे भाई से ज्यादा हुआ करते थे एक समय। नाजिम ने अयोध्या में मंदिर के लिए ₹1 लाख का दान सबसे पहले कटनी से दिया था। जिसकी काफी चर्चा भी रही थी। विगत दिनोे जब कटनी में रामभद्राचार्य जी महाराज कटनी आए थे तब संजय पाठक ने नाजिम खान का यह कह के परिचय कराया था कि यह मेरा सगे भाई से ज्यादा है। खान है और दिवाली की पूजा करते हैं और दुर्गा जी रखते हैं। पूरी हिंदू परंपरा का पालन करते हैं।
यह है पर्दे के पीछे की कहानी
कटनी मतलब संजय पाठक और संजय पाठक मतलब कटनी यह सूत्र वाक्य बना हुआ हैं सूत्र बताते हैं कि विगत कई दिनों से पाठक ने अपने क्रियाकलापों और अहंकार के चलते कई लोगों से परिचितों से संबंध खराब कर लिए हैं। दूसरी और चर्चा यह भी है कि पाठक की कारगुजारियां और खदानों के अवैध खनन के कई सारे राज खोलने को लेकर पाठक के करीबियों ने मोर्चा खोल दिया है। उसी कड़ी में जो सगे भाई से ज्यादा था वहीं नाजिम संजय पाठक के अवैध कार्यों की लिप्तता के खिलाफ खड़ा हो गया हैं और सिर्फ नाजिम ही नहीं ऐसे कई लोग जो पाठक के करीबी थे वह आज पाठक के खिलाफ खड़े हो गए है। नाजिम के घर पर लगी आग और यह सारी चीजें यह एक जांच का विषय हैं। लेकिन कटनी में जनचर्चा जोरों पर है कि नाजिम मुश्किल में हैं। नाजिम की कहीं सुनवाई नहीं हो रही हैं नाजिम ने डीजीपी तक को लेटर लिखा हैं अपनी सुरक्षा को लेकर। यहां चिंतनीय बात यह है कि एक अहंकार से भरे विधायक के कारगुजारियों के चलते आम जनता भयभीत हो रखी है। जबकि इस विधायक पर भरे सदन में सीएम मोहन यादव ने करोड़ों के फाइन का आदेश भी दिया था। लेकिन परत दर परत जिस तरीके के ऐसे कथित घटनाक्रम हो या हमले हो इनमें गाहेबगाहे अरबपती विधायक संजय पाठक का नाम जुड़ ही जाता हैं। तीन दिन पहले खनिज कॉनक्लेव मेें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की थी तब कांग्रेस के नेता दिव्यांशु मिश्रा सहित तमाम लोग पाठक के राज उजागर करन वाले थे जिसके लिए दिव्यांशु ने मोहन यादव से मिलने के लिए समय भी मांगा था लेकिन सत्ता पक्ष विपक्ष की बात क्यों सुनेगा इसलिए उन्हें नजरबंद रखा गया दिन भर के लिए।
वीवीआईपी कॉलोनी में रहता हैं नाजिम
नाजिम खान जिस कॉलोनी में रहते हैं वो कॉलोनी एक कहना चाहिए एक ऐसे लोगों की कॉलोनी है जो बड़ी सुरक्षित कॉलोनी मानी जाती है। एक यहां पर तमाम विशिष्ट लोग रहते हैं। सब बड़े कटनी के जो एक कहना चाहिए रईस लोग कह सकते हो आप वो लोग उस कॉलोनी में रहते हैं। लेकिन इसके बाद भी जिस तरह घटना हुई है। यह कई सवाल खड़े करती है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज