कटनी।
विगत दिनों कटनी में नाजिम खान के घर के बाहर हुई आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आगजनी करने वाले चारों अपराधियोें को खोज निकालने का दावा किया हैं। ये चारों अपराधी कटनी के ही बताए जा रहे हैं जो घटना के बाद गोरखपुर के रास्ते नेपाल में छिपे हुए बताए जा रहे है। पुलिस बॉर्डर पर दबिश देकर बैठी हैं जैसे ही मौका ​मिलेगा पुलिस चारों को दबोच लेगी। 
ज्ञात हो कि विगत दिनों कटनी के विजयराघोगढ़ के अरबपति विधायक के भाई समान कहे जाने वाले नाजिम खान के घर अज्ञात लोगों ने आगजनी की कोशिश की थी। खबर इसलिए भी चर्चा में थी क्योंकि नाजिम ने हाल के दिनों अरबपति विधायक संजय पाठक के राजों का पर्दाफाश किया था कई सारी खबरें मीडिया के सामने लाई थी जिसे लेकर विधायक और नाजिम में मनमुटाव की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। उसके बाद नाजिम को कई बार जान से मारने की ध​मकियां भी मिल रही थी जिसे लेकर नाजिम ने  शहर पुलिस अधीक्षक से लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री तक शिकायत भी की थी। 
लंबी जांच के बाद पुलिस को मिले थे अहम सुराग 
दरअसल ये चारों लड़के हैं कटनी के रहने वाले और कटनी में इन्होंने एक  पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की।  एक व्यक्ति के घर में आग लगाने की कोशिश की। ये गुंडे किससे जुड़े हैं? ये नेपाल  कैसे पहुंचे? नेपाल इनका पीछा करते-करते नेपाल के बॉर्डर तक पुलिस कैसे पहुंची है?  और अब पुलिस क्या करने वाली है? यह सारी चीजें पुलिस के जांच में सामने आएगी। 
चारों गुंडे कटनी के ही रहने वाले 
पुलिस ने लंबी जांच के बाद में यह ट्रेस कर लिया है कि आग लगाने वाले  कौन है। पुलिस ने बाकायदा कटनी पुलिस ने एफआईआर में जो नाम दर्ज किए हैं उनमें पहला नाम  है शुभम त्रिपाठी। ये बरगवा का रहने वाला  है। दूसरा है सौरभ  द्विवेदी यह भी कटनी का रहने वाला  है। तीसरा है ऋषिकेश भगत ये भी कटनी का ही है और चौथा है रितिक चौहान ये भी कटनी का ही है।