कटनी, सबकी खबर।  
बुधवार को कटनी में विधायक के जिगरी या यूं कहे कि विधायक के माने हुए भाई और वर्तमान समय में राजदार नाजिम खान के घर पर हुई आगजनी को लेकर प्रशासन से बड़े ही गंभीरत से लिया हैं। इसीबीच तमाम सारी चर्चाएं शहर में भी होने लगी थी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोग तो यह भी कहते नजर आए कि किसी बड़े दिगगज के साथ खिलाफत करने का नतीजा भुगतना ही होता हैं तो कई लोगों को यह भी कहते हुए सुना गया कि दिग्गज नेता के आड़ में दिग्गज नेता के किसी दुश्मन खेमे ने ही यह आगजनी की घटना कराई होगी। तमाम तरह की बातें बुधवार को कटनी शहर में चलती रहीं। आपको बतातें चले कि किसी समय कटनी के स्थानीय नेता अर​बपति विधायक संजय पाठक और नाजिम के खान के संबंध पूरे शहर भर में मशहूर थे एक थाली में खाना खाने वाले ये इन दो भाईयों के बीच अब वर्तमान समय में विचारों की लड़ाई चल रही हैं। दरअसल विगत कई दिनों से नाजिम ने पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं पाठक के कई सारे राज नाजिम सरेआम कर रहे हैं। पाठक की कारगुजारियों को प्रशासन या जनता के सामने रख रहे हैं। उसके बाद नाजिम भी काफी परेशान रहे। धमकियों को दौर शुरू हो गया कभी पत्र तो कभी कॉल पर धमकियां मिलने लगी लेकिन बुधवार की घटना से तो पूरा शहर ही हतप्रभ हो गया हैं सीधे सीधे पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि कटनी पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ आरोपियों की खोज कर रहा है। एसपी के सख्त निर्देश सभी थानों को मिल चुके है। अब देखना यह होगा कि आरोपियों के गिरफतार होने पर क्या खुलासा होता हैं। लेकिन अभी शहरों में चर्चाओं का बाजार बड़ा ही गरम हैं। आपको बतातें चले कि नाजिम की पत्नी हिंदू धर्म से आती हैं और नाजिम भी सनातन से काफी प्रभावित माने जाते हैं। समाज और शहर में काफी इज्जत है। हालांकि अभी नाजिम किसी और मामले के कारण चर्चित हैं उन्होंने खुले तरीके से एक दबंग​ विधायक के खिलाफ आवाज बुलंद कर रखी है। उन पर समय समय पर हुए हमले को लेकर भी एक आशंका वो भी जताई जा रही हैं हालंकि यह जांच का विषय हैं। जल्द ही इस मामले मेें कोई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।