जबलपुर में कांग्रेस की 'वोट न्याय यात्रा' आज:पीसीसी चीफ पटवारी होगें शामिल; कलेक्ट्रेट का होगा घेराव, प्रशासन ने की बैरिकेडिंग
जबलपुर।
आज मंगलवार को कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ ‘वोट न्याय यात्रा’ निकालेगी। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता और विधायक शामिल होंगे। यात्रा के बाद गोल बाजार से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर घेराव किया जाएगा। इधर, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कांग्रेस का आरोप – जनता के जनादेश का अपमान
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता के वोट चुराकर सत्ता हासिल की है और पूरे देश ने यह देखा है कि जनादेश का किस तरह अपमान किया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी इस अन्याय के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हों।
जीतू पटवारी का स्वागत और रूट प्लान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से शहर पहुंचेंगे। उनका स्वागत अंधमुख बायपास पर किया जाएगा। इसके बाद वे धनवंतरी नगर, त्रिपुरी चौक, मदन महल और तीन पत्ती चौराहा होते हुए 1 बजे शहीद स्मारक, गोल बाजार पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वे कलेक्ट्रेट घेराव के लिए पदयात्रा की अगुवाई करेंगे।
कांग्रेस का नारा – ‘वोट चोर गद्दी छोड़’
इस कार्यक्रम को कांग्रेस ने नाम दिया है – ‘वोट न्याय यात्रा – वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा’। शहर जिला एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज