महिला सांसद को नड्डा की बैठक में जाने से रोका:पुलिसकर्मी से बहस, पार्टी कार्यकर्ता ने की धक्कामुक्की; सीनियर नेताओं को दखल देना पड़ा
जबलपुर।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जबलपुर में हैं। वे फिलहाल संभागीय स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। इस बैठक में पुलिस ने राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को जाने से रोक दिया। इसको लेकर सांसद की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। इस दौरान उनके साथ धक्कामुक्की की भी सूचना है। हालांकि, सीनियर नेताओं के दखल के बाद सांसद को अंदर जाने दिया गया।
इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जबलपुर में श्योपुर और सिंगरौली के नवनिर्मित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए अनुबंध भी होंगे। नड्डा शाम को गौरीघाट में महाआरती में भी शामिल होंगे।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज