जबलपुर में बने एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया
जबलपुर।
मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। महानद्दा में आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर सांसद सहित मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहे। यह फ्लाईओवर 1150 करोड़ की लागत से बना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जबलपुर और भोपाल के बीच एक नया हाईवे बनेगा 1500 करोड रुपए बजट का प्रस्ताव डीपीआर पर काम जारी करीब 235 किलोमीटर लंबा होगा। उन्होंने जबलपुर में दो रोपवे को भी मंजूरी दी। कार्यक्रम में मंच से जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने बांधवगढ़ के लिए जबलपुर से एक सीधी रोड का प्रस्ताव नितिन गडकरी के सामने रखा। लोकार्पण कार्यक्रम उपरांत केंद्रीय मंत्री दो हजार करोड़ से ज्यादा लागत वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें 605 करोड़ का रिंग रोड का पाचवां हिस्सा शामिल है। वहीं 230 करोड़ की लागत से रीवा-लखनादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण का कार्य होगा।
607 करोड़ से रिंग रोड का पांचवां हिस्सा भी बनेगा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फ्लाईओवर के लोकार्पण के दौरान ही अमझर बरेला रोड फोर लेन रिंग रोड निर्माण के पांचवें हिस्से का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 607 करोड़ रुपये है। रिंग रोड के 114 किलोमीटर के हिस्से में यह पांचवां और अंतिम हिस्सा 18 किलोमीटर है, जो अभी तक फाइनल नहीं हुआ था। इससे अलावा चार हिस्से में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात