भाजपा के 'गढ़' में गुटों की सेंध! कार्यकारिणी से लेकर प्रशिक्षण वर्ग तक: क्यों दो फाड़ नजर आ रही है शहर भाजपा ?
भोपाल।
लगातार सत्ता में रहने वाली भाजपा (BJP) इंदौर शहर में गुटों में बंटी और बिखरी हुई नजर आ रही है। कार्यक्रमों में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की सीख दी जाती है, लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा। हाल ही के आयोजनों में यह गुटबाजी उभरकर सामने आई है। भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि इकट्ठा करने का अभियान चलाया, लेकिन निर्धारित समय तक आधी राशि भी जमा नहीं हो पाई। कोर कमेटी की बैठक में इस पर चिंता भी जताई। दरअसल, शहर भाजपा में संगठन का महत्व नजर नहीं आ रहा है, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने नेताओं के लिए ही काम कर रहे है। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कार्यकारिणी घोषित की तभी से संगठन की मजबूती नहीं दिख रही है।
स्थानीय दो मंत्री… संगठन में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुख्यमंत्री से पटरी नहीं बैठने की चर्चा रहती है। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में कैलाश आए लेकिन सीएम के आने से पहले निकल गए। तुलसी सिलावट गुट के नेता शहर में पदाधिकारी हैं, लेकिन उनका ज्यादा सहयोग संगठन को नहीं रहता। संगठन का हस्तक्षेप विधानसभा क्षेत्र 4 व 5 में बहुत कम है। कैलाश गुट संघ पर बनी फिल्म 'शतक' दिखाने ले जाता है तो अन्य गुट गायब रहते हैं। विधायक मालिनी गौड़ का गुट केरला 2 से अपनी अलग ताकत दिखा रहा है।
अपने गुट को वरिष्ठ से मिलवाने का आरोप
शहर भाजपा दो गुट में बंट गई है। एक गुट पूर्व अध्यक्ष गौरव रणदिवे तो दूसरा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का है। साथ होने का दावा किया जाता है लेकिन आयोजनों में दूरी साफ नजर आती है। प्रशिक्षण वर्ग में रणदिवे रहे, लेकिन उनके गुट के नेता नदारद थे। भाजपा संगठन में आरोप है कि जब भी कोई वरिष्ठ नेता व मंत्री आते हैं तो दूसरे गुट के पदाधिकारियों को महत्व नहीं दिया जाता, अपने नजदीकियों को ही अध्यक्ष मिलवाते हैं। पिछले बैठकों में इस तरह के आरोप लगे तो दूसरों को भी आगे लाने का दिखावा हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में भी ऐसा देखने को मिला। शहर अध्यक्ष के नजदीकियों के पास जिम्मेदारी थी जिसके कारण दूसरा गुट दूर रहा।

2024 में पैरालाइसिस अटैक के बाद पंडवानी गायिका तीजन बाई की सेहत पर लगी नजर
दानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट
इंदौर में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, 1.5 लाख रुपये भी ठगे
Vishnu Deo Sai ने शुभारंभ किया ‘गौधाम योजना’, CM बोले – ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी