स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 156 कैदियों को जेल से मिलेगी आजादी
भोपाल।
15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले से करेंगे. प्रधानमंत्री इस प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और संपूर्ण राष्ट्र को संबोधित करेंगे. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के कई राज्यों में अच्छे आचरण वाले कैदियों को समय से पहले रिहा करने की तैयारी है. मध्य प्रदेश से भी 156 कैदियों को रिहाई मिलेगी. उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी रिहा होंगे. रिहा हो रहे कैदियों में 6 महिला भी शामिल हैं. जेल विभाग की रिहाई नीति के तहत सजा में दी गई विशेष माफी नीति के तहत बलात्कार, पॉक्सो के कैदियों को माफी नहीं दी जाती है. आइए जानते हैं कहां से कितने कैदी छोड़े जाएंगे.
साल में 5 दिन विशेष अवसरों पर दी जाती है कैदियों को रिहाई
हर साल गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर पात्र कैदियों को रिहाई मिलती है. रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में रहने के दौरान उनके पुनर्वास के लिये उन्हें टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन मिस्त्री, भवन सामग्री निर्माण जैसे कामों का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे रिहा होने के बाद वह अपना जीवन जीने के साधन अर्जित कर सकें.
यहां से रिहा होंगे इतने कैदी
भोपाल जेल से सबसे ज्यादा 25 कैदी रिहा होंगे. केंद्रीय जेल उज्जैन से 14 कैदी, सतना से 17, नर्मदापुरम से 11 कैदी, रीवा से 19 से कैदी, सेंट्रल जेल सागर से 14 कैदी रिहा होंगे. इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह का विषय "नया भारत" रखा गया है.

CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा